शेयर बाजार में गिरावट जारी, 350 अंक से अधिक नीचे आया सेंसेक्स; निफ्टी भी लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों से वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़क गया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित अनिश्चितता के कारण भी निवेशकों की धारणा पर असर रहा। कारोबारियों ने कहा कि अक्टूबर डेरिवेटिव के अनुबंधों का समय समाप्त होने के चलते निवेशक सतर्क रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 365.19 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 39,557.27 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 106.90 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,622.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन में सर्वाधिक चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इसके अलावा एलएंडटी, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी गिरावट रही। इनसे उलट एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह