सेंसेक्स 38 हजार अंक के पार, कच्चे तेल के दामों में हुई बढ़ोतरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर देश के शेयर बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआत दौर में 182.41 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 38,117.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी50.80 अंक यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 11,182.60 अंक पर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई। वॉल स्ट्रीट में मजबूती से बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.27 प्रतिशत बढ़कर 44.02 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार