कारोबार के अंत में खरीदारी से सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के ऊपर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी के रुख के बीच बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 123 अंक की तेजी के साथ बढ़कर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलाव मंदड़ियों के शॉर्ट पोजीशन को कवर करने से बाजार को समर्थन मिला और घाटे को कम करने में मदद मिली। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से बाजार धारणा प्रभावित हुई और बढ़त सीमित रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.63 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 60,348.09 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक ने 60,402.85 के ऊपरी और 59,844.82 के निचले स्तर को छुआ।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 6.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: आर्थिक सर्वेक्षण

 

मंगलवार को होली के कारण शेयर बाजार बंद थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाल रंग में बंद हुए, जबकि जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 82.05 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 83.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Greco-Roman पहलवान Sunil Kumar सेमीफाइनल हारे, Bronze Medal मैच में पहुंचे

Indian Coast Guard ने अरब सागर में पकड़ी ईरानी नौका, 3000 करोड़ रुपये के Drugs जब्त

भारत-पाक के बीच फिर तनाव? पाकिस्तान ने रची समुद्र में भारत के खिलाफ गंदी साजिश! गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड सीना तान के खड़े हुए

Donald Trump और शीर्ष Tech CEOs ने AI निगरानी के लिए स्वैच्छिक समझौते पर किए हस्ताक्षर