शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 14,900 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 343.32 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 50,005.08 पर कारोबार कर रहा था, और जबकि एनएसई निफ्टी 102.90 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 14,921.95 पर था।

इसे भी पढ़ें: गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई कदमों की घोषणा कर सकते हैं बाइडन

दूसरी ओर बजाज ऑटो, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, डॉ. रेड्डीज और कोटक बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 460.37 अंक या 0.94 प्रतिशत उछलकर 49,661.76 पर और निफ्टी 135.55 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 14,819.05 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा