हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 49,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुझानों और भारी एफपीआई आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक बढ़कर पहली बार 49,000 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स ने आईटी शेयरों में तेजी के बल पर 49,260.21 के सर्वकालीन उच्च स्तर को छुआ और खबर लिखे जाने तक 405.45 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 49,187.96 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 112.45 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 14,459.70 पर था। सेंसेक्स में चार प्रतिशत की बढ़त के साथ इंफोसिस शीर्ष पर रही, जबकि एचसीएल टेक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचयूएल और टीसीएस भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।