नए साल पर शेयर बाजार ने दर्ज की बढ़त, पहली बार निफ्टी 14,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

मुंबई। आईटी, ऑटो और चुनिंदा बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नए साल पर शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त दर्ज की। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 119.98 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 47,871.31 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 38.60 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,020.35 पर पहुंच गया। इस तरह निफ्टी ने पहली बार 14,000 के स्तर को पार किया। गाड़ियों की मासिक बिक्री के आंकड़े आने से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेतृत्व में ऑटो शेयरों ने तेजी दर्ज की।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा