हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 444.17 अंक या 0.85 प्रतिशत बढ़कर 52,642.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 129.15 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 15,761.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी बजाज फाइनेंस में हुई।

प्रमुख खबरें

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता