भोपाल में अलग से की जाएंगी डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर बैठक: मंत्री विश्वास सारंग

By सुयश भट्ट | Jun 26, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ रहे डेल्टा प्लस वेरियंट के मामलों को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के 8 मामले सामने आए हैं। सरकार लगातार टेस्टिंग पर दे रही हैं। दूसरी लहर के समय जितने टेस्ट किए जा रहे थे आज भी उतने ही टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि एनसीडीसी द्वारा जो भी मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस आ रहे हैं उसकी जानकारी मिल पा रही है। और उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करवाई जा रही है।

मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में ही अब जिनोम सीक्वेंसिंग जांच हो सकेगी, जिससे वायरस में आ रहे म्यूटेंट की जांच रिपोर्ट 5 दिनों के अंदर ही मिल जाएगी। सारंग ने कहा कि भोपाल को लेकर आज अलग से एक बैठक कर जिन इलाकों में डेल्टा प्लस वैरीअंट के मरीज मिले हैं वहां पर और इंटेंसिव कांटेक्ट ट्रेसिंग भी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि संक्रमण को ना बढ़ने दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर