By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021
काबुल। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और साजो सामान व तैयारियों से जुड़े मसलों के कारण यह फैसला किया गया है। अफगानिस्तान को तीन सितंबर से श्रीलंका में पाकिस्तान की मेजबानी करनी थी लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को पाकिस्तान में इस श्रृंखला का आयोजन करने पर सहमति जतायी थी।
शिनवारी ने पहले कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि तालिबान के शासन में क्रिकेट को किसी तरह का नुकसान होगा क्योंकि वे इस खेल का समर्थन करते हैं। दोनों बोर्ड अब 2022 में इस श्रृंखला को आयोजित करने का प्रयास करेंगे।