Maharashtra के जालना में एक टैक्सी के कुएं में गिरने से सात लोगों की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2024

महाराष्ट्र के जालना जिले में बृहस्पतिवार को एक टैक्सी के सड़क से उतरकर कुएं में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया, टैक्सी में सवार लोग पंढरपुर से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नारायण निहाल (45), प्रहलाद(65), प्रहलाद महाजन (65), नंदा तायडे (35), चंद्रभागा घुगे के रूप में हुई है, जो बदनापुर तहसील के चानेगांव के निवासी हैं। जबकि मृतक मालुसरे और रंजना कांबले (35) भोकरदन की रहने वाली थीं।

तीन घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि टैक्सी में चालक सहित 12 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से बचने के प्रयास में टैक्सी सड़क से जब उतरी तो वह कुएं में गिर गई।

अधिकारी ने बताया, टैक्सी के कुएं में गिर जाने से कुछ लोग वहां फंस गए जबकि कुछ लोग बचकर निकल गए। सड़क किनारे रेलिंग नहीं है। शवों को कार से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

प्रमुख खबरें

Nuclear Deal पर बात बिगड़ी तो भड़के Trump, Hormuz में US Warships तैनात, नाकाबंदी का ऐलान

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों