कर्नाटक के शिमोगा में धमाका, आठ मजदूरों की हुई मौत, PM मोदी ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के शिमोगा जिले में बृहस्पतिवार रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी