गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक्ट्रेस समेत तीन महिलाओं को किया गया अरेस्ट

By निधि अविनाश | Mar 19, 2022

गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। गोवा पुलिस ने एक टीवी एक्ट्रेस समेत तीन महिलाओं और एक हैदराबाद के शख्स को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट गोवा के पणजी के पास संगोल्डा गांव में चल रहा था और पकड़ी गई टीवी एक्ट्रेस समेत एक महिला मुबंई के पास विरार की रहने वाली हैं। वहीं तीसरी महिला हैदराबाद की रहने वाली है।

गोवा पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी जिसके आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के शख्स को 50 हजार देकर सौदा किया। इसके बाद दलाल ने तीन महिलाओं को पेश किया, पुलिस तुरंत एक्शन में आई और सबको गिरफ्तार कर लिया। गोवा पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का शख्स देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर रंगे हाथों अपराधियों को पकड़ने का प्लान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: नकली पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मांगे 5 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद के शख्स से पहले नकली ग्राहक बनकर संपर्क किया और सौदा करने का प्लान किया। सौदे के तहत 50 हजार में नकली ग्राहक को संगोल्ड गांव के एक होटल में ले जाया गया। वहां तीन महिलाओं को पेश किया गया तभी मौका देख सभी को पकड़ लिया गया। अपराध शाखा के मुताबिक, 26 साल के शख्स को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया है जिसने नकली ग्राहक को तीन महिलाएं दिखाई थी। वहीं पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 30 से 37 साल के बीच की बताई जा रही हैं। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी