अमेरिका की सैन्य अकादमियों में यौन उत्पीड़न के मामले बढ़े: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका की सैन्य अकादमियों में बीते दो साल में कड़े कदम उठाने के बावजूद यौन उत्पीड़न के मामले करीब 50 फीसदी तक बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को जारी पेंटागन की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। करीब 12,900 कैडेट सेना, नौसेना और वायुसेना अकादमियों में शामिल होते हैं जहां उन्हें अमेरिका के भावी अधिकारियों के तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। हर दूसरे साल, इन कैडेट से अनचाहे यौन संपर्क अथवा यौन उत्पीड़न से जुड़े एक गुमनाम सर्वे को भरने को कहा जाता है। 2018 के आंकड़ों के मुताबिक 747 लोगों ने किसी न किसी प्रकार के यौन उत्पीड़न की बात कही है। वहीं 2016 में 507 लोगों ने यही बात कही थी।

इस तरह दो साल में यौन उत्पीड़न के मामलों में करीब 47 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। पेंटागन के कार्मिक एवं तत्परता विभाग की प्रमुख एलिस वेन विंकले ने कहा कि ये नतीजे कुंठित करने वाले, निराशाजनक और अस्वीकार्य हैं। यौन उत्पीड़न के मामले सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क स्थित सेना की वेस्ट प्वाइंट अकादमी में सामने आए जहां 16.5 प्रतिशत महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की बात कही।

इसे भी पढ़ें- संक्षिप्त कामकाजी यात्रा पर भारत आयेंगे बेंजामिन नेतन्याहू

इससे पहले यह आंकड़ा 10.2 प्रतिशत था। अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ये आंकड़े परेशान और निराश करने वाले हैं।  पेंटागन ने कहा कि अतीत में यौन उत्पीड़न के मामलों को बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाकर रोक दिया गया था जिसके बेहतर नतीजे सामने आए थे। लेकिन इस साल यह समस्या और विकराल हो गई है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार