भयंकर एक्सीडेंट के बाद घर लौटीं शबाना आजमी, शुभचिंतकों का जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

मुंबई।पिछले महीने सड़क दुर्घटना में घायल हुईं अदाकारा शबाना आजमी ने शनिवार को कहा कि वह घर लौट आई हैं। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले अपने प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जनवरी को हुए कार हादसे में 69 वर्षीय अभिनेत्री के सिर में चोट आई थी। उनके पति जावेद अख्तर भी उस कार में मौजूद थे लेकिन उन्हें चोट नहीं आई थी।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, रोहित शेट्टी करेंगे निर्देशन

उन्होंने सेहतमंद होने के बाद की अपनी तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “आपकी दुआओं और मेरे सेहतमंद होने की कामना के लिए सभी का धन्यवाद। अब मैं घर लौट आई हूं।” उन्होंने कहा, “डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सेवा के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का धन्यवाद। मैं कृतज्ञ एवं आभारी हूं।”आजमी के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Market Opening Bell: ग्लोबल संकेतों की कमजोरी के बीच सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, निफ्टी सपाट, रिलायंस में 1.20% की तेजी

Share Market में तेजी लेकिन Dollar के आगे Rupee पर दबाव, 95.56 के स्तर पर आया

Archery World Cup: तुर्किये में साहिल और ज्योति का कमाल, क्वालिफिकेशन के Top 10 में बनाई जगह

4399 दिन, Nehru का Record ध्वस्त! PM Modi के काम का America भी हुआ कायल, सांसद ने की तारीफ