शाहरुख की फिल्म रच रही नये कीर्तिमान, शबाना आजमी बोली- उम्मीद है ‘पठान’ की सफलता से बॉयकॉट संस्कृति खत्म होगी

By रेनू तिवारी | Mar 15, 2023

मुंबई। पिछले 50 दिनों में फिल्म पठान ने रिकॉर्ड तोड़कर कमाई की है। जहां केजीएफ, आरआरआर, बाहुबली जैसी सभी फिल्मों के पठान ने रिकॉर्ड तोड़ वहीं नये कीर्तिमान बनाये। पिछले लंबे समय से बॉलीवुड हिट फिल्म का सूखा झेल रहा था लेकिन शाहरुख खान की चार साल बाद की वापसी ने सूखा खत्म किया और सैलाब ला दिया। फिल्म में अब तक 1500 करोड़ से अधिक की कमाई की हैं। पठान की सफलता पर अब शबाना आजमी का बयान आया हैं। 

आजमी ने कहा, ‘‘ मैं ‘पठान’ से प्रेम करती हूं, मेरे हृदय से आवाज निकल रही थी कि ‘पठान’ हिट होगी, लेकिन यह इतनी अधिक सफल हुई कि यह प्रमाण पत्र की तरह सामने आई। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न हूं।’’ आजमी ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि इससे बॉयकॉट संस्कृति खत्म होगी क्योंकि फिल्म की सफलता वास्तव में इसका जवाब है। मुझे फिल्म में मजा आया।’’

इसे भी पढ़ें: Salman Khan Life Threat | लॉरेंस बिश्नोई ने फिर दी सलमान खान को धमकी, कहा- मांफी मांगे वरना गवानी पड़ेगी जान

2022 में सोशल मीडिया पर लोगों के एक वर्ग द्वारा बॉयकॉट अभियान चलाए जाने के बीच कई बड़े बजट की फिल्में थियेटरों तक लोगों को खींचने में विफल रही थीं जिनमें आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, रणबीर कपूर अभिनीत ‘शमशेरा’, अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’, और ऋतिक रौशन एवं सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार