Article 370 पर बदले शेहला रशीद और IAS शाह फैसल के सुर, SC में दायर याचिका ली वापस

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2023

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के खिलाफ याचिकाकर्ताओं में शामिल शाह फैसल और शेहला रशीद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिकाएं वापस ले ली हैं। आईएएस अधिकारी शाह फैसल और जेएनयू के पूर्व छात्र संघ नेता शेहला रशीद ने अपनी याचिकाएं वापस ले लीं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 2 अगस्त से अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर रोजाना सुनवाई शुरू करने का फैसला किया। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जम्मू और कश्मीर राज्य के विशेषाधिकार छीन लिए गए और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में निकाली जायेगी Tiranga Rally, युवाओं में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से होगा भव्य आयोजन

अपने हालिया ट्विटर पोस्ट में शाह फैसल ने कहा कि अनुच्छेद 370 अब अतीत की बात है। धारा 370 को मान्य करने के खिलाफ केंद्र के फैसले का विरोध करने के लिए जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद भी फैसल के साथ शामिल हो गई थीं। शेहला रशीद पहली बार 2016 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए कन्हैया कुमार और उमर खालिद की रिहाई की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आई थीं।

प्रमुख खबरें

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value

सवाई माधोपुर: एसीबी ने 70 हजार रुपये घूस लेते रेलवे पुलिस आरक्षी को दबोचा