Jawan Prevue । किंग खान के पहले कभी नहीं देखे गए अवतारों को देखकर बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता, टॉप ट्रेंड में शामिल हुआ प्रीव्यू

By एकता | Jul 10, 2023

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज हो गया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दो मिनट का ये प्रीव्यू रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और बेहतरीन वीएफएक्स से भरपूर है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि किंग खान पठान के बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों को आग के हवाले करने वाले हैं। प्रीव्यू में सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि स्टारकास्ट का हर एक कलाकार अपने करियर के अब तक के सबसे बेहतरीन किरदारों में नजर आ रहा हैं। बता दें, जवान का प्रीव्यू वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसने लोगों की फिल्म देखने की बेसब्री को सातवें आसमान पर ले जाकर खड़ा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Ileana D'Cruz Pics । 9 महीने की प्रेग्नेंसी की थकान से परेशान हुई अभिनेत्री, सेल्फी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

किंग खान के बाद एक-एक कर फिल्म की स्टारकास्ट का अनावरण किया गया है। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति अहम भूमिका में नजर आएंगे। सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा साइड रोल में हैं और दीपिका पादुकोण विशेष उपस्थिति में नजर आएंगी।

जवान के प्रीव्यू के अंत में, किंग खान को मुँह पर पट्टी बांधे ट्रैन पर चढ़ता दिखाया गया है। यहाँ पर किंग खान के डायलाग, जिसमें वह कह रहे हैं कि जब मैं विलेन बनता हूँ ना तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता', ने लोगों को उलझन में डाल दिया है कि अभिनेता फिल्म में हीरो बने हैं या विलेन।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इसे भी पढ़ें: Do You Know... Dharmendra ने बुक किया था 100 कमरों वाला नर्सिंग होम, Hema Malini की प्रेग्नेंसी को चाहते थे छिपाना

7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जवान

जवान के प्रीव्यू को यूट्यूब समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। मेकर्स और स्टारकास्ट ने भी इसे अपने-अपने आधिकारिक हैंडल्स पर शेयर किया है। महज तीन घंटे में इस प्रीव्यू को पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लाइक और कमेंट्स की गिनती करना बेकार है। फिल्म की बात करें तो ये 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले ये 2 जून को थिएटर में दस्तक देने वाली थी। लेकिन वीएफएक्स पर समय लगने की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को सितंबर तक टाल दिया था। जवान के प्रीव्यू को देखने के बाद मेकर्स का फैसला बिलकुल ठीक लग रहा है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट