CM देवेंद्र फडणवीस के घर भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2018

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए। मुंबई में अभी 10 दिवसीय गणेश उत्सव जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर शाह ने सुबह गणेश आरती में भी हिस्सा लिया। इस बारे में ट्वीट करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के आज सुबह ‘वर्षा’ पहुंचने और आरती में हिस्सा लेने से काफी खुश हूं।’

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार भी वहां मौजूद थे। इसके बाद शाह हैदराबाद रवाना हुए। शाह शुक्रवार को मुंबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर, लालबागचा राजा के दर्शन किए और बांद्रा स्थित एक गणपति मंडल भी गए। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह ने कोई राजनीतिक बैठक नहीं की।

प्रमुख खबरें

CM Arvind Kejriwal की पत्नी को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत, आतिशी कुछ देर में करेंगी मुलाकात

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट