दूसरी बार शादी के बंधन में बंध रहे शाहीन अफरीदी, मेहंदी सेरेमनी की वीडियो वायरल

By Kusum | Sep 19, 2023

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा शाहिद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोमवार को अफरीदी के आवास पर करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच इन दोनों का मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


बता दें कि, शाहीन अफरीदी और अंशा की शादी इस साल फरवरी में हुई थी। उस शादी में दोनों के परिवारों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। एशिया कप से पहले शाहीन ने कहा था कि वह टूर्नामेंट के बाद फिर से शादी करेंगे। शाहीन अब पत्नी के साथ दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। 

 

वहीं मंगवार को विदाई को निर्धारित की गई है। जकारिया मस्जिद में मौलाना अब्दुल सत्तार द्वारा आयोजित उनका निकाह इस साल की शुरुआत में फरवरी में हुआ था। निकाह के बाद, एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बाबर आजम, सरफराज अहमद, नसीम शाह, शादाब खान और स्कैश लीजेंड जहांगीर खान जैसी उल्लेखनीय क्रिकेट हस्तियां शामिल हुई। 


बता दें कि, शाहीन अफरीदी ने खुलासा किया है कि उन्हीं ने शुरू में अंशा से शादी करने के बारे में सोचा था। ये मेरी शादी थी तो जाहिर है, ये मैं ही था जिसने उससे शादी करने के बारे में सोचा था। लाला और मेरा भाई बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। हमारे बुजुर्ग भी एक-दूसरे को जानते हैं। इसलिए, मेरी मां रिश्ते के साथ आगे बढ़ीं और परिवार सहमत हो गए।  

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग