चुनाव परिणाम आने के बाद शाहीन बाग से उठकर चले जाएंगे प्रदर्शनकारी: मनोज तिवारी

By अनुराग गुप्ता | Feb 10, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने पार्टी की जीत का दावा किया है। आपको बता दें कि मतदान के बाद तमाम समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए थे जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावनाएं जताई गईं। हालांकि मनोज तिवारी ने कहा कि कई बार एग्जिट पोल गलत साबित हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल और मनोज तिवारी ने की मंदिर में पूजा

इसी के साथ मनोज तिवारी ने दावा किया कि जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा 48 सीटें जीतते हुए दिखाई देगी। वहीं मनोज तिवारी ने शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए कदम को सही ठहराया और कहा कि उन्हें पहले ही कड़ा कदम उठाना चाहिए था। एक चैनल से बात करते हुए तिवारी ने आगे कहा कि कल जब चुनाव परिणाम आएंगे तो शाहीन बाग वाले प्रदर्शनकारी खुद-ब-खुद उठ कर चले जाएंगे। साथ ही जो लोग बिरयानी भिजवा रहे थे, वो भी अब वापस चले गए।

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने AAP से पूछा- EVM से डर क्यों लग रहा है भाई

प्रमुख खबरें

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर डीके शिवकुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, कहा- अभी भी जेडीएस के साथ गठबंधन में क्यों?

LSG vs MI IPL 2024: लखनऊ और मुंबई के बीच भिड़ंत, यहां देखें दोनों की प्लेइंग 11

Uttar Pradesh : बिजनौर में ट्रक कार पर गिरा, आग लगने से कार चला रहे युवक की मौत

एक साथ होकर वोटों का जिहाद...सलमान खुर्शीद की भतीजी ने की मुसलमानों से की खास अपील