“जर्सी” को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आया शाहिद कपूर का कमेंट, कहा- अब प्रेशर बढ़ गया

By रेनू तिवारी | Mar 23, 2021

मुंबई। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा सोमवार की मंत्रालय द्वारा की गयी।बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। रनौत को यह पुरस्कार “मणिकर्णिका” और “पंगा” में भूमिका के लिए दिया गया। वहीं, मनोज वाजपेयी को “भोंसले” और धनुष को “असुरन” में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के जन्मदिन पर रिलीज हुआ मोस्ट अवेटिड फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर

उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर फिल्म की टीम को बधाई दी। कपूर ने लिखा, “पूरी टीम को बहुत बधाई। अतिरिक्त दबाव के लिए धन्यवाद।” फिल्म की हिंदी रीमेक पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: सुशांत के लिए छोड़ी थी 'बाजीराव मस्तानी', संजय लीला भंसाली ने कहा था पछताओगी : अंकिता लोखंडे 

 शाहिद कपूर की  जर्सी एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी को दिखाता है, जो भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर, 30 के की उम्र में क्रिकेट खेलने के लिए लौटता है। यह इसी नाम की 2019 की तेलुगु फिल्म की रीमेक है। गौतम तिन्ननुरी  द्वारा निर्देशित, फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज़ के लिए स्लेट किया गया था। हालांकि, यह कोरोनोवायरस महामारी के कारण आगे बढ़ा दी गयी थी।फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर को भी उनके गुरु के रूप में दिखाया जाएगा।

आपको बता दें कि निर्देशक प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म “मरक्कर: अरबिकाडालिन्ते सिंहम” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और संजय पूरन सिंह चौहान को हिंदी फिल्म “बहत्तर हूरें” के लिए सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्णायक मंडल के प्रमुख एन चंद्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्मों को पुरस्कार देने का निर्णय “भगवान के तौर पर नहीं बल्कि अभिभावक के तौर पर” लिया।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “छिछोरे” को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया। सामाजिक फिल्मों की श्रेणी में मराठी फिल्म “आनंदी गोपाल” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार “ताजमहल” को दिया गया और सबसे अधिक लोकप्रिय तथा सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तेलुगु फिल्म “महर्षि” को दिया गया। पहली फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार मलयाली फिल्म हेलेन को दिया गया, जिसका निर्देशन एम. जेवियर ने किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Gymkhana Club खाली करने के आदेश पर भड़कीं Kiran Bedi, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला

IIT Delhi और Indian Startup का कमाल, Optimist AC खत्म करेगा बिजली बिल और सर्विस Fraud की टेंशन

Bachendri Pal Birthday: Mount Everest पर तिरंगा फहराने वाली Bachendri Pal की कहानी, जिसने दुनिया में बढ़ाया India का मान

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!