सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं शहनाज गिल और हिमांशी खुराना

By रेनू तिवारी | May 28, 2020

मुंबई। हाल ही में सलमान खान ने 2021 में आने वाली अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा अपने सोशल मीडिया से की थी। फरवरी 2020 में दिल्ली में हिन्दू-मुस्लिम दंगे हुए थे जिसके बाद देश में माहौल काफी खराब हो गया था। इसी बीच देश के तमाम लोगों की तरफ सलमान खान ने भी लोगों से शांंति की अपील की थी और साथ में भाई चारे से रहने के लिए कहा था। इसी दौरान उन्होंने एकता की मिलास के लिए अपनी नयी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की भी घोषणा की थी। फिल्म की घोषणा तो कर दी गयी थी लेकिन फिल्म में सलमान खान के अलावा और कुछ भी फायनल नहीं थी। ताजा जानकारी के मुताबिक खबरें है कि सलमान खान कि फिल्म में बिग बॉस 13 की कंटेंस्टेंट शहनाज गिल और हिमांशी खुराना की एंट्री होने वाली हैं। 

सलमान खान से जुड़े एक खबरी ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की हैं कि सलमान खान अपनी फिल्म में शहनाज गिल और हिमांशी खुराना को लेने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म में इन दोनों का क्या रोल होगा इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आयी हैं। उम्मीद है बाकी की जानकारी भी जल्द सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान और करीना की तीनों बच्चों के साथ ये मुस्कुराती तस्वीर वायरल, आप भी देखें हैप्पी फेमिली

कहा जा रहा है कि शहनाज गिल से पहले फिल्म के लिए हिमांशी खुराना को कास्ट कर लिया गया था। फिल्म से जुड़ी एमबीडी पर जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा, लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, इसके अलावा हिमांशी खुराना और शहनाज कौर गिल का नाम लिखा हैं।

 

बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल की क्यूटनेस सलमान खान को काफी पसंद थी। फिल्म बाकी लोग शो में झगड़ा करते थे लेकिन शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रही थी। सलमान खान को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था। शहनाज गिल कई बार वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अब खबरी की बात सच निकली तो शहनाज गिल के लिए यह काफी बड़ा मौका होगा अपने करियर को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए। पंजाब की इंडस्ट्री में हिमांशी खुराना एक जाना माना नाम हैं बॉलीवुड में उन्हें काफी लोग जानते हैं लेकिन शहनाज के लिए सलमान खान की फिल्म में काम करने का मौका उनकी पहचान बनाने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता हैं।  

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी