शहनाज गिल का मजेदार वीडियो वायरल, चाइना वालों को दिया चाइनीज़ में मुहतोड़ जवाब

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2020

बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने अपने जलवे से इस सीजन को सुपरहिट बना दिया। शो में शहनाज गिल को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते थे। बिब बॉस तो शहनाज न जीत सकीं लेकिन शहनाज की ख्वाहिश थी कि अगर वो शो नहीं जीतती तो सिद्धार्थ शुक्ला ये शो जीते, हुआ भी कुछ ऐसा ही। शहनाज को बिग बॉस के बाद कलर्स वालों ने नया शो ऑफर किया। शो का नाम शा मुझसे शादी करोगी। इसमें पारश छाबड़ा को अपने लिए दुल्हन और शहनाज को अपने लिए दुल्हा चुनना था। शो समय से पहले बंद हो गया। शहनाज गिल लगातर अपने नये गाने और सोशल मीडिया पर वीडियों को शेयर करके लॉकडाउन में भी सुर्खिया बटौर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: IRS ऑफिसर बनने के लिए तैयार अजय देवगन, फिल्म Raid के सीक्वल पर काम हुआ शुरू

हाल ही में पंजाब की कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कोरोना के कारण घऱ में कैद हुई शहनाज गिल भी अब काफी परेशान हो गई है। उन्होंने अपना गुस्सा चाइना वालों पर निकाला है। कोरोना चीन से आया है इस लिए वीडियो में शहनाज गिल के निशाने पर चीन है। शहनाज गिल वीडियो में कहती है कि ये क्या कर डाला चीन ने... फिर वह चाईनीज में न जाने क्या बोल जाती है जो शायद चीन के लोगों को भी पसंद न आये। भले ही शहनाज ने कुछ भी बोला हो लेकिन शहनाज का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और देख कर एंजोय कर रहे हैं। शहनाज के फैंस वीडियो पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

आपकों बता दे कि शहनाज गिल और सिद्धार्ध शुक्ला की दोस्ती बिग बॉस में काफी मशहूर हुई थी। शहनाज को शो से बाहर आने के बाद मुझसे शादी करोगी शो के दौरान रियलाइज हुई की वह सिद्धार्ध शुक्ला को प्यार करती है। उन्होंने सिद्धार्ध शुक्ला से अपने प्.ार का इजहार नेशनल टीवी पर किया था। 

प्रमुख खबरें

India आने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Airport पर Entry के लिए e-Arrival Card होगा अनिवार्य

Maharashtra Assembly की सुरक्षा में बड़ी सेंध, Fake Pass रैकेट का पर्दाफाश, मंत्रालय के कर्मचारी भी शामिल

US-Israel Iran War Day 28 Updates: ईरान युद्ध पर आज सुरक्षा परिषद की अहम बैठक, हाईफा पोर्ट के पास ड्रोन अटैक

Tamilnadu Profile: जब Madras का नाम बदलकर हुआ Tamil Nadu, हजारों साल पुराना है इतिहास