सिरफिरे आशिक शाहरुख ने अंकिता को जिंदा जलाया, मौत के बाद दुमका में लोगों का विरोध प्रदर्शन

By निधि अविनाश | Aug 29, 2022

दुमका के जरुवाडीह में पेट्रोल से जला दी गई 16 साल की छात्रा अंकिता की शनिवार देर रात को मौत हो गई। अंकिता  चार दिनों से रिम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। जैसे ही अंकिता की मौत की खबर दुमका पहुंची तो पूरे इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू गए। लोगों के अंदर गुस्सा भरा हुआ है और वह आरोपी की फांसी की सजा होने की मांग कर रहे है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है और आरोपी के पुतले को जलाया जा रहा है। इलाके में पूरी तरह से तनाव बना हुआ है जिसको देखते हुए शहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि दुमका शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

आक्रोशित लोगों ने पूरे दिन दुमका में विरोध प्रदर्शन किए और लोगों ने मांग की कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। इस बीच दुमका एसपी रविवार की शाम अंकिता के घर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाकर सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि आरोपी शाहरुख इस समय दुमका जेल में है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट