By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2025
रियल्टी फर्म एलन ग्रुप ने अभिनेता शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। राकेश कपूर, रवीश कपूर और आकाश कपूर के नेतृत्व वाले एलन ग्रुप के पास आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग विकास में 15 परियोजनाओं का पोर्टफोलियो है।
शाहरुख खान ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि महानता उन लोगों द्वारा हासिल की जाती है जो सीमाओं को पार करने का साहस करते हैं। एलन ग्रुप उस निडर भावना का प्रतीक है, और मैं इस एसोसिएशन का हिस्सा बनकर खुश हूं।