Suhana Khan को Kiss करने वाले का ये हाल करेंगे Shahrukh Khan, बेटी को लेकर झलका पिता का दर्द

By रितिका कमठान | Jul 12, 2023

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अब बड़ी हो गई है। कुछ ही समय में वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए भी तैयार है। भले ही किंग खान की बेटी अब काम करने लगी है मगर अपनी लाड़ली बेटी को लेकर अब भी पोजेसिव है।

सुहाना को किस किया तो....

इस वीडियो में उन्होंने बताते हुए दिख रहे हैं कि अगर कोई उनकी बेटी सुहाना खान को किस करने की कोशिश करेगा तो वो उसका क्या हाल करेंगे। बता दें कि ये वीडियो जिस समय का है जब सुहाना 16 वर्ष की थी। शाहरुख खान से कहा कि अगर कोई ऐसा करेगा तो वो उस लड़के के होंठ काट देंगे। 

अजय ने दिया ये जवाब

इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ शो में अजय देवगन भी गेस्ट बनकर पुहंचे थे। करण जौहर ने ये सवाल अजय देवगन से भी किया। अजय देवगन से पूछा गया कि अगर निशा अपने किसी लड़के दोस्त को घर पर लेकर आए तो अजय क्या करेंगे, जिसके जवाब में अजय देवगन ने कहा कि मैं उसे गेट आउट कह दूंगा।

अब जवान में नजर आएंगे शाहरुख

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले है। इसा प्रीव्यू फैंस के लिए रिलीज हो चुका है। फैंस का ये प्रीव्यू देखकर होश उड़ गए थे। दो मिनट का ये प्रीव्यू रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और बेहतरीन वीएफएक्स से भरपूर था। इसे देखकर कहा जा सकता है कि किंग खान पठान के बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों को आग के हवाले करने वाले हैं। प्रीव्यू में सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि स्टारकास्ट का हर एक कलाकार अपने करियर के अब तक के सबसे बेहतरीन किरदारों में नजर आया। बता दें, जवान का प्रीव्यू वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर ये जमकर ट्रेंड हुआ था। इसने लोगों की फिल्म देखने की बेसब्री को सातवें आसमान पर ले जाकर खड़ा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Bhawanipur Assembly Seat: Bhawanipur का महासंग्राम, Mamata Banerjee के सामने Suvendu, TMC-BJP में आर-पार की जंग

Corporate Sector में बुर्का-हिजाब पर लगना चाहिए बैन, Lenskart विवाद पर बोले Nitesh Rane

Election Commission का Mega Action! West Bengal और Tamil Nadu में 1000 करोड़ से ज़्यादा Cash-Drugs ज़ब्त

Mamata Banerjee को Supreme Court ने लगाई कड़ी फटकार, कहा, ऐसा आचरण लोकतंत्र को खतरे में डाल सकता है