Shaktipeeth Temple: पहाड़ों पर बसे माता रानी के चमत्कारी शक्तिपीठ मंदिर, दर्शन करने से ही दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

By अनन्या मिश्रा | Apr 17, 2023

हिंदू धर्म में देवी मां के शक्तिपीठों की काफी मान्यता है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में शक्तिपीठ स्थित हैं। वैसे तो इन शक्तिपीठों में हमेशा भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन नवरात्रि के मौके पर इन शक्तिपीठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। शास्त्रों के मुताबिक शक्तिपीठ वह पवित्र स्थल हैं, जहां पर देवी सती के अंगो के टुकड़े गिरे थे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी शक्तिपीठ मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर दर्शन मात्र से ही भक्तों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

हिंदू मंदिरों में वैष्णो देवी मंदिर सबसे पवित्र है। यह मंदिर जम्मू और कश्मीर राज्य में त्रिकुटा पर्कट पर स्थित है। आपको बता दें कि मां वैष्णो देवी भारत में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाला शक्तिपीठ मंदिर है।

इसे भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2023: वरुथिनी एकादशी व्रत करने से मिलती है दुखों से मुक्ति

मनसा देवी - हरियाणा​

मनसा देवी मंदिर की भी प्रसिद्धि बहुत ज्यादा है। यह मंदिर हरियाणा के पंचकुला जिले में मौजूद है। मनसा देवी शक्ति का एक स्वरूप हैं। इन्हें प्रमुख शक्ति मंदिरों में से एक माना जाता है। दिव्य मंदिर के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से भक्त हरियाणा पहुंचते हैं। 

धारी देवी - उत्तराखंड ​

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित धारी देवी मंदिर यहां का प्रमुख मंदिर है। य़ह मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर मौजूद है। बता दें कि भारत में 108 शक्तिपीठों में धारी देवी मंदिर भी आता है। बताया जाता है कि यह मंदिर काफी चमत्कारिक है। इस मंदिर में स्थित माता की मूर्ति दिन में तीन बार रुप बदलती है।

ब्रजेश्वरी देवी - हिमाचल प्रदेश​

भारत के 51 शक्तिपीठों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद ब्रजेश्वरी देवी मंदिर आता है। यह मंदिर उत्तर भारत के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थलों में आता है। साथ ही यह जगह हिमाचल के 5 शक्तिपीठों में से एक है।

​ज्वाला देवी - हिमाचल प्रदेश​

आपको बता दें कि हिमाचल में एक नहीं बल्कि दो शक्तिपीठ मंदिर मौजूद हैं। एक शक्तिपीठ मंदिर कांगड़ा जिले में मौजूद है। ज्वालामुखी शहर में निचले हिमालय में स्थित ज्वाला देवी मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भी चमत्कारों से भरा पड़ा है। मान्यता है कि इस मंदिर में जलने वाली ज्योत कई सालों से अपने आप जलती आ रही है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन