Gujarat Elections: शंकर सिंह वाघेला ने बनाई अपनी नई पार्टी, भाजपा पर भी जमकर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला ने अपनी नई पार्टी का गठन कर लिया है। उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम प्रजाशक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी रखा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी गुजरात विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी। गांधीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना भी साधा। पूर्व सीएम ने साफ तौर पर कहा कि गुजरात की जनता पर भाजपा का विकल्प तलाश रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दरवाजे बंद है। इसलिए मैंने अपनी पार्टी बनाई है। पार्टी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का पंजीकरण डेढ़ साल पहले हुआ था। अब हमारे पास एक पार्टी है।

 

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, ये नाम शामिल


शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। कोई शासन नहीं है, केवल भ्रष्टाचार है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों का मालिक एक है। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि भाजपा आपको हल्के में ले रही है। उन्होंने कहा कि आपके पास एक विकल्प है और वह है हमारी पार्टी, जो आपके परिवार को मुफ्त शिक्षा देगी, जो पार्टी आपको स्वास्थ्य में मदद करेगी, वह पार्टी जो आपको नौकरी देगी। हमारे शासन में भ्रष्टाचार नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए सालाना कमाने वाले परिवार के लिए 12 लाख का स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा होगा। इसके अलावा बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, पानी टैक्स में छूट, 100 युनिट मुफ्त बिजली, किसानों के ऋणों में छूट और नई वैज्ञानिक शराब नीति पर हम ध्यान देंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना, पूछा- गांधी-पटेल की पावन भूमि पर कौन फैला रहा ज़हर?


आपको बता दें कि शंकर सिंह वाघेला 23 अक्टूबर 1996 से लेकर 27 अक्टूबर 1997 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा में विभाजन करके उन्होंने खुद की बाटी बनाई थी और गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। पिछले दिनों शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों नेताओं से पार्टी के लिए समर्थन भी मांगा था। हालांकि, 2017 में भी शंकर सिंह वाघेला ने अपनी पार्टी बनाई थी और चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें 1% वोट भी नहीं मिली थी।

प्रमुख खबरें

Secure Relationship Tips । बारिश में मजबूत छाते की तरह है रिश्ते में सुरक्षा की भावना । Expert Advice

Kejriwal ने क्या आतंकी संगठन से लिए 16 मिलियन डॉलर, NIA जांच की सिफारिश

Odisha Assembly Elections 2024: हिंजली सीट पर CM पटनायक को BJP और कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की जर्सी आई सामने, नए कलेवर के साथ नजर आएगी रोहित ब्रिगेड- Video