संयुक्त वार्ता में बोले शरद पवार, चिंता की केवल एक ही बात है EVM से छेड़छाड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोगों की भावना यही है कि मोदी नीत सरकार को बदल दिया जाए लेकिन चिंता का एकमात्र विषय ईवीएम से छेड़छाड़ है। वह विभिन्न दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उनके दल के अतिरिक्त कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल कांग्रेस, आप, माकपा, भाकपा और द्रमुक के नेतागण भी सम्मिलित थे। तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ईवीएम में प्रोग्रामिंग की गड़बड़ियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छेड़छाड़ के बल पर ही वोट प्राप्त कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: मैं भयभीत हूं, कोई नहीं जानता मोदी क्या करेंगे: शरद पवार

आंध्रपद्रेश के मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है, उसे हैक किया जा सकता है और हेरफेर की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि उनके शासनकाल में अर्थव्यवस्था, कारोबार और कृषि की बुरी दशा हो गई है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप कोई बटन दबाएं, वोट भाजपा को जायेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 50 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गणना की मांग कुतर्की नहीं हैं।  

प्रमुख खबरें

Bharat Biotech के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

क्या औरतें हैं ये.. जब चमकीला की शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ को हुई थी शर्मिंदगी, इम्तियाज अली ने किया खुलासा

अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर लगाया फिलिस्तीनी झंडा, विरोधी प्रदर्शन में 900 छात्र गिरफ्तार

कांग्रेस नेता शरणकुमार मोदी के खिलाफ ‘रिश्वत’ का मामला दर्ज : Election Commission