भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में शरद पवार ने मंत्रियों के साथ की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने 2018 में हुई कोरेगांव-भीमा हिंसा के मामले में महाराष्ट्र के कुछ मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। बैठक में हिस्सा लेने वाले ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि साजिश करने वाले वास्तविक अपराधियों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। राउत के अलावा बैठक में उप मुख्यमंत्री अजित पवार, गृह मंत्री अनिल देशमुख, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड भी मौजूद रहीं। इनमें से सिर्फ गायकवाड कांग्र्रेस नेता हैं, बाकि सभी राकांपा के नेता हैं। 

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?