ED की कार्रवाई के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार, संजय राउत की कुर्क संपत्ती का उठाया मुद्दा

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

एक ओर जहां महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महा विकास आघाड़ी के नेताओं विशेष रूप से एनसीपी और शिवसेना के नेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। तो वहीं दूसरी ओर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात संसद भवन में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक यह बैठक चली। हालांकि इस बैठक को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के बाद शरद पवार ने बयान भी दिया। अपने बयान में शरद पवार ने कहा कि मैंने ईडी द्वारा शिवसेना के संजय राउत की संपत्तियों को कुर्क करने के मामले को पीएम के संज्ञान में लाया। अगर कोई केंद्रीय एजेंसी इस तरह का कदम उठाती है तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। पवार ने सवाल किया कि क्या उनके खिलाफ यह कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि वह सरकार के खिलाफ बोलते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर