आवश्यक संख्याबल नहीं, शरद पवार बोले- नेता प्रतिपक्ष के लिए जोर नहीं दे सकते

By अभिनय आकाश | Dec 07, 2024

शरद पवार ने कोल्हापुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ को मिले भारी जनादेश को लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं दिखा। हम महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए जोर नहीं दे सकते क्योंकि हमारे पास आवश्यक संख्याबल नहीं है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि सरकार ‘लाडली बहिन’ योजना के तहत राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति माह करने सहित सभी वादों पर अमल करे। शरद पवार ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को 80 लाख वोट मिले और सिर्फ 16 विधायक चुने गए। शिवसेना शिंदे गुट को 79 लाख वोट मिले हैं, 57 विधायक चुने गए हैं। यानी एक लाख कम वोट पाकर भी कांग्रेस से 41 विधायक ज्यादा चुने गये हैं। साथ ही एनसीपी (शरद पवार) पार्टी के पास 72 लाख वोट हैं। लेकिन केवल 10 विधायक चुने गए और एनसीपी (अजित पवार) को 58 लाख वोट मिले, लेकिन उनके 41 विधायक चुने गए।

इसे भी पढ़ें: Fadnavis Oath Ceremony Update: पहले बप्पा के दर्शन... फिर देवा भाऊ की शपथ, सिद्धिविनायक पहुंचे फडणवीस

शरद पवार ने कहा कि इन चार राज्यों के नतीजों से सत्ताधारी दल कह सकता है कि दो चुनावों में एक जगह आप जीते और दूसरी जगह हम जीते। इसलिए ईवीएम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि बड़े राज्यों में बीजेपी जीत गई है, जबकि छोटे राज्य विपक्ष के पास चले गए हैं।  

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान