Tokyo Olympics 2020: टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त, शरत कमल हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

तोक्यो। अचंता शरत कमल की मंगलवार को यहां तीसरे दौर में चीन के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मा लांग से हार के साथ भारत की तोक्यो ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चुनौती समाप्त हो गयी। शरत ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को पहले तीन गेम में कड़ी चुनौती दी लेकिन आखिर में उन्हें 1-4 (7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11) से हार का सामना करना पड़ा। शरत और मनिका बत्रा मिश्रित युगल में पहले ही बाहर हो गये थे। मनिका भी महिला एकल में तीसरे दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही थी। जी साथियान और सुतिर्था मुखर्जी भी अपने एकल मैचों में शुरू में ही हार गये थे।

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला