Share Market में फिर लौटी रौनक, FMCG-Auto स्टॉक्स बने रॉकेट, Sensex 609 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2026

एशियाई बाजारों में मजबूती और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, वाहन एवं दूरसंचार शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को घरेलू बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चढ़कर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी में 182 अंक की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 609.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछलकर 77,496.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,095.6 अंक तक चढ़ गया था।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का सूचकांक कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। विश्लेषकों के अनुसार, बेहतर तिमाही नतीजों और घरेलू मांग की मजबूती ने घरेलू बाजार को भू-राजनीतिक तनाव से ध्यान हटाकर समर्थन देने का काम किया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल के ऊंचे दाम के बावजूद निवेशकों ने गिरावट का फायदा उठाकर खरीदारी की।

वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड 2.85 प्रतिशत बढ़कर 114.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,103.74 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,712.01 करोड़ रुपये की खरीदारी की। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 416.72 अंक टूटकर 76,886.91 अंक और निफ्टी 97 अंक गिरकर 23,995.70 अंक पर बंद हुए थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह