Share Market Updates: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर और एनएसई निफ्टी 69.4 अंक की बढ़त के साथ 26,137.55 अंक पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,766.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र MLC चुनाव: Mahayuti में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, BJP, Shinde और Sunetra Pawar की क्या है डिमांड?

Jan Gan Man: अंग्रेजी मानसिकता की बची हुई रियासत Delhi Gymkhana Club के पीछे क्यों पड़ी मोदी सरकार? अंग्रेजों की ऐशगाह पर चला मोदी का डंडा तो VIPs ने क्यों मचाया हल्ला?

Vaping विवाद से Playoff हीरो तक, Captain Riyan Parag ने ऐसे पलटी Rajasthan Royals की किस्मत

Cockroach Janta Party में फूट? US वाले Founder से अलग वकील ने ECI में दी रजिस्ट्रेशन की अर्जी