By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2017
कोलकाता। शर्मिला निकोलेट ने तीन अंडर 67 के साथ दिन का एकमात्र अंडर पार कार्ड खेलते हुए दूसरे दौर के बाद महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बना ली है। शर्मिला ने दूसरे दौर में चार बर्डी और एक बोगी से तीन अंडर का स्कोर बनाया।
अमनदीप द्राल और वाणी कपूर 143 के कुल स्कोर के साथ शर्मिला से एक शाट पीछे संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं।