PoK को लेकर BJP के दावों को Shashi Tharoor ने बताया चुनावी जुमला, ओवैसी ने पूछा- 10 साल क्या किया?

By अंकित सिंह | May 24, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार के बीच भाजपा नेताओं का दावा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आएंगे तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा बन जाएगा। हालांति, विपक्ष इसको चुनावी जुमला बता रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा पीओके को लेकर किए जा रहे दावे पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सवाल किया कि उन्होंने 10 साल तक क्या किया? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सिर्फ 'चुनावी जुमला' है। पिछले 10 साल से बीजेपी के साथ हमारा यही अनुभव है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow पहुँचे राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma, 'इंडिया गठबंधन' और Mamata Banerjee पर बोला हमला

अमित शाह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे।’’  शाह ने कहा,‘‘ये कांग्रेस वाले, ये फारूक अब्दुल्ला हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगिए, उनके पास (पाकिस्तान के पास) एटम बम है। अरे राहुल बाबा, आपको डरना है तो डरिए पाकिस्तान से, एटम बम से, यह 140 करोड़ (लोगों) का महान भारत है, वह किसी से नहीं डरता। मैं आज सीता माता की धरती पर कहकर जाता हूं, पीओके भारत का है, रहेगा और वह हम लेकर रहेंगे।’’ भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में दक्षिणी दिल्ली में एक चुनावी सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर मोदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस ले लेंगे।  

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर