शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी, शाह पर साधा निशाना, कहा: मोदी सरकार वन मैन शो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

तिरुवनंतपुरम। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ‘‘वन मैन शो’’ और ‘‘टू मेन आर्मी’’ के खिलाफ हैं। सिन्हा केंद्र की भाजपा नीत सरकार तथा उसकी नीतियों के खिलाफ अक्सर तीखी टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी लोकतंत्र में ‘‘पार्टी किसी व्यक्ति से बड़ी होती है लेकिन राष्ट्र पार्टी से बड़ा होता है।’’ सिन्हा ने कहा, ‘‘इसलिए, मैंने जो कुछ कहा है और किया है, वह राष्ट्रीय हित में है और निश्चित रूप से खुद के हित में नहीं है। अब तक, मैंने कभी भी अपने लिए किसी लाभ या कुछ और की बात नहीं की है।’’

यह भी पढ़ें: नरेन्द्र मोदी का आरोप, ओडिशा में मजबूत हो रहा है भ्रष्टाचार का दानव

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई वकील बिना किसी अनुभव और ज्ञान के वित्तीय मुद्दों पर बात कर सकता है, अगर कोई टीवी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती है, और एक चाय बेचने वाला, हालांकि वह कभी नहीं थे लेकिन मीडिया प्रचार..., इस ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं कर सकता।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में नोटबंदी के बारे में बातचीत करने के लिए फिल्म उद्योग में उन्हें पर्याप्त अनुभव है।इस बीच थरूर ने सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि उनके जैसे ‘‘नायक’’ के लिए वहां स्थान है। उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि बेहतरीन वक्ता होने के बाद भी हर बार किसी दलित या मुसलमान के साथ दुर्व्यवहार होने पर वह रहस्यमय ढंग से चुप हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।