मिल गया जॉर्ज फ्लॉयड को इंसाफ, हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को मिली कठोर सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

सेंट पॉल (अमेरिका)।अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के जुर्म में बृहस्पतिवार को मिनीपोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को 21 साल की जेल की सजा सुनायी और साथ ही कहा कि उसने जो किया, वह ‘‘बिल्कुल गलत’’ और ‘‘घृणास्पद’’ था। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज पॉल मैग्नसन ने 25 मई 2020 को मिनीपोलिस में फ्लॉयड की गर्दन को नौ मिनट से अधिक समय तक घुटने से दबाने के लिए शॉविन की कड़ी निंदा की। गर्दन को दबाने के कारण फ्लॉयड की मौत हो गयी थी। इसके बाद दुनियाभर में पुलिस बर्बरता और नस्लवाद को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे।

इसे भी पढ़ें: जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन को मिल सकता है पहला भारतवंशी PM, नए प्रधानमंत्री की दौड़ में ये दो नाम सबसे आगे

अभियोजकों ने शॉविन को 25 वर्ष जबकि बचाव पक्ष ने 20 साल के कारावास की सजा देने की अपील की थी। शॉविन के वकील एरिक नेल्सन ने अदालत से 20 साल की सजा दिए जाने का अनुरोध करते हुए दलील दी थी कि शॉविन को अपने किए पर पछतावा है। हालांकि, शॉविन ने फ्लॉयड के परिवार से सीधे कोई माफी नहीं मांगी और न ही खेद व्यक्त किया। गौरतलब है कि 25 मई, 2020 को मिनीपोलिस में पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद शॉविन ने फ्लॉयड को सड़क पर पटककर उनकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया था। इस दौरान कुछ देर तड़पने के बाद फ्लॉयड (46) की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद रोष फैल गया था, जिसके बाद शॉविन समेत आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम