Sheezan Mohammed Khan । शो 'जोधा-अकबर' से की थी करियर की शुरुआत, छोटी सी उम्र में मोलेस्टेशन का शिकार हो चुके हैं अभिनेता

By एकता | Dec 25, 2022

टीवी अभिनेता शीजान मोहम्मद खान, 'अलीबाबा' की अपनी को-स्टार तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के बाद से चर्चा में हैं। दरअसल, शीजान अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों का 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। मुंबई पुलिस ने बताया कि तुनिशा अपने ब्रेकअप की वजह से काफी तनाव में थी, जिसकी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के लिए बता दें, अभिनेत्री ने 24 दिसंबर को 'अलीबाबा' के सेट पर सुसाइड कर लिया था।

कौन हैं शीजान मोहम्मद खान?

शीजान मोहम्मद खान ने साल 2013 में सीरियल 'जोधा-अकबर' में अकबर का किरदार निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेता सिलसिला प्यार का, चन्द्र नंदिनी, तारा फ्रॉम सतारा, एक थी रानी एक था रावण और नजर सीरियल में काम चुके हैं। अभी अभिनेता 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' शो में मुख्य भूमिका निभा रहे है।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Films Of 2023 | पठान, आदिपुरुष, टाइगर 3 से लेकर एनिमल तक, ये बड़ी फिल्में 2023 में होंगी रिलीज

डिप्रेशन से लेकर मोलेस्टेशन तक की बात कर चुके हैं शीजान

कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन में शीजान खान को Tedx SFIT पर बात करने के लिए बुलाया गया था। Tedx SFIT से बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया था कि वह 7 साल की उम्र में मोलेस्टेशन का शिकार हो चुके हैं। शीजान ने बताया कि उनके मकान मालिक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा उन्होंने डिप्रेशन पर भी बात की। अभिनेता ने कहा, 'बचपन में ही मेरे माता-पिता अलग हो गए थे। मुझे मेरी माँ ने अकेले पाला। कई मौकों पर मुझे पिता की जरूरत महसूस हुई। खासकर तब जब मुझे सही गाइडेंस की जरूरत होती थी।' अभिनेता ने खुलासा किया कि इस दौरान वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

प्रमुख खबरें

Amit Shah और PM मोदी पर बरसी शिवसेना UBT, सामना में लगाया तानाशाही का आरोप

Supreme Court से Rahul Gandhi को राहत, मोदी टिप्पणी मानहानि केस की कार्यवाही पर रोक

बदलते मौसम में फटे होंठों के लिए बनाएं Ghee Lip Balm, नारियल तेल मिलाकर ऐसे करें तैयार!

Stock Market Today Update: सेंसेक्स 600 अंक से ज़्यादा चढ़ा, शेयर बाज़ार में तेज़ी आने के ये हैं 4 बड़े कारण