भाजपा कार्यकर्ताओं में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जोश: कटवाल

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 18, 2021

शिमला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शिमला ग्रामीण के शोघी बाजार में स्वागत हेतु कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने एक समीक्षा बैठक ली बैठक में शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शोघी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा और यात्रा को लेकर भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल पूरी तरह से तैयार है, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता एवं विरिष्ठ कार्यकर्ता भी स्वागत में उपस्थित रहेंगे यह बात शिमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान बताई। शोघी बाजार को स्वागत के लिए सजाया जा रहा है और भाजपा के झंडे पूरे बाजार में लगाए जाएंगे।

संजीव कटवाल ने बताया केंद्र मंत्री को लेकर शिमला ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लगभग 400 से अधिक कार्यकर्ता उनका शोघी पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करने जा रहे है। जन आशिर्वाद यात्रा यहाँ लगभग 4 बजे पहुंचेगी और यात्रा में रथ भी चलाया जाएगा।  बैठक में यात्रा को लेकर तैयारियों को विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में ईश्वर रोहल, पूर्ण नंद वर्मा, नरिन्द्र शर्मा, आशा कश्यप, प्रमोद शर्मा, इंदर ठाकुर, आशीष, अजय ठाकुर, गुलाब सिंह उपस्थित रहे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम हेतु हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: किन्नौर में आईटीबीपी का सर्च ऑपरेशन बंद, मरने वालों की तादाद 28 हुई

प्रदेश के सभी विधायक, 2017 के प्रत्याशी, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन , जन प्रतिनिधि, प्रदेश ,ज़िला, मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे। यह यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई 630 किलोमीटर चलेगी।

प्रमुख खबरें

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान