By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनके नेतृत्व और ‘न्यू इंडिया’ बनाने के संकल्प की सराहना की।
शिंदे ने कहा कि मोदी ने ‘न्यू इंडिया’ बनाने के संकल्प के साथ अथक प्रयास किए हैं और पिछले 10 वर्षों में देश की सूरत बदल दी है। शिवसेना ने कई दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए और प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
शहरी विकास विभाग के प्रमुख शिंदे ने एक योजना की भी घोषणा की है, जिसके तहत ‘नमो पार्क’ विकसित करने के लिए नगर पालिकाओं और नगर परिषदों को एक-एक करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।