भाजपा के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने का मुद्दा 2019 में बातचीत से सुलझ सकता था : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

मुंबई, 1 अगस्त। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 2019 के चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने का मुद्दा बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता था। शिंदे ने औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने चुनावों के बाद ‘‘अड़ियल रुख’’ अपना लिया था, जिसका मतलब था कि वे भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाना चाहते थे, जबकि दोनों दलों को जनादेश मिला था।

शिवसेना के विधायक कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं थे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता दल(यूनाइटेड) से अधिक सीट जीतने के बावजूद नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का वादा निभाया। शिंदे ने कहा कि भाजपा उनके नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री का पद ले सकती थी। उन्होंने पूछा, ‘‘मुझे भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पार्टी के पास शिंदे धड़े से ज्यादा विधायक होने के बाजवूद, वह उन्हें मुख्यमंत्री बनाने पर राजी है। अगर हमने (भाजपा का प्रत्यक्ष जिक्र करते हुए) 2019 में कोई वादा किया होता तो हम इसका सम्मान करते। अब आप मुझे बताइए कि कौन सच बोल रहा है।

प्रमुख खबरें

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प

Baghpat के Vijay Kumar Sharma ने 27 साल के संघर्ष के बाद 59 की उम्र में हासिल की शिक्षक की नौकरी