‘शिवसेना नेता’ के पद से हटाए जाने को कानूनी रूप से चुनौती देंगे मुख्यमंत्री शिंदे: बागी विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

मुंबई। शिवसेना के एक बागी विधायक ने शनिवार को कहा कि अगर उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘शिवसेना नेता’ के पद से हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेते हैं, तो वह (शिंदे) इस कदम को कानूनी रूप से चुनौती देंगे। शिवसेना अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने शुक्रवार को शिंदे पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘शिवसेना नेता’ के पद से हटा दिया था।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख भागवत RSS की सप्ताह भर चलने वाली बैठक से पहले राजस्थान पहुंचे

विधानसभा के नेता के रूप में उन्हें हटाने को भी उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है। हम ठाकरे को कानूनी रूप से जवाब देंगे।’’ उन्होंने कहा कि शिंदे मुख्यमंत्री के रूप में अब विधानसभा के नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि हम उद्धव ठाकरे के किसी भी बयान का जवाब नहीं देंगे। वह हमारे नेता हैं और हम उनका सम्मान करते हैं।’’ रविवार से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए शिंदे गुट के विधायकों के आज रात मुंबई लौटने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!