शिवसेना का तंज, पूछा- जब दिल्ली हिंसा में जल रही थी तो कहां थे अमित शाह?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में दिल्ली में अशांति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय राजधानी हिंसा में जल रही थी तब वह कहीं नहीं दिखे। मराठी के दैनिक अखबार में एक संपादकीय में कहा गया है कि शाह ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार, भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते घर-घर जाकर पर्चे बांटने में भरपूर वक्त दिया।

इसे भी पढ़ें: जिन्हें हिंसा रोकने को डोभाल ने कश्मीर से दिल्ली बुलाया, अब वहीं संभालेंगे पुलिस की कमान

शिवसेना ने दिल्ली में बिगड़ रहे हालात को काबू में करने के लिए की गई कार्रवाई में देरी पर भी सवाल खड़े किए। उसने कहा, ‘‘जब गृह मंत्री 24 फरवरी को अहमदाबाद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत कर रहे थे तो दिल्ली में आईबी के एक अधिकारी की हत्या कर गई।’’ अखबार ने कहा, ‘‘तीन दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की अपील की और एनएसए अजीत डोभाल लोगों से बात करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर आए। नुकसान होने के बाद इन सभी कदमों की अब क्या जरूरत है?’’ संपादकीय में कहा गया है, ‘‘अगर विपक्ष संसद में दिल्ली दंगों का मुद्दा उठाता है तो क्या उसे राष्ट्र विरोधी कहा जाएगा?’’

प्रमुख खबरें

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई