मुंगेर में हुई घटना को लेकर शिवसेना ने सामना के जरिये साधा बीजेपी पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर भाजपा की चुप्पी के लिये उस पर निशाना साधा। बिहार में नीतीश कुमार नीत जदयू और भाजपा की सरकार है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा कि भाजपा ने इस साल अप्रैल में महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं की हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देने में तो बड़ी फुर्ती दिखाई थी। मुंगेर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। संपादकीय में सवाल किया गया है, अगर यह घटना महाराष्ट्र या बंगाल (विपक्ष शासित राज्यों) में हुई होती तो भाजपा हंगामा खड़ा कर देती। 

इसे भी पढ़ें: नड्डा का RJD पर तंज, ‘तेल पिलावन-डंडा भजावन’ वाले लोग नहीं कर सकते बिहार का विकास

पालघर लिंचिंग को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने वाले मुंगेर पर चुप क्यों हैं? संपादकीय में कहा गया है, फर्जी हिंदूत्ववादियों को भगवती दुर्गा का अपमान नहीं दिखा और उसके बाद हुई गोलीबारी क्या यह जंगलराज की मिसाल नहीं है? क्या भाजपा ने धर्मनिरपेक्षता का चश्मा लगा लिया है? कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब पालघर की घटना हुई थी, तब भाजपा ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा था। लेकिन मुंगेर को लेकर पार्टी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

प्रमुख खबरें

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री

Merops Anti-Drone System | Iran के सुसाइड ड्रोनों की अब खैर नहीं! अमेरिका ने तैनात किया किलर ड्रोन सिस्टम, मिनटों में करेगा शिकार

West Asia Conflict Impact | पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितनी बढ़ी कीमत