ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में मिला शिवलिंग! जानें विश्व हिंदू परिषद आलोक कुमार ने क्या कहा

By अंकित सिंह | May 16, 2022

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कोर्ट के आदेश के मुताबिक सर्वे-वीडियोग्राफी का कार्य पूरा हो गया है। हिंदू पक्ष की ओर से बड़ा दावा किया गया है। हिंदू पक्ष का कहना है कि सर्वे में 12.8 फीट का शिवलिंग मिला है। अब इसको लेकर बयान आने भी शुरू हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार का भी बयान सामने आ गया है। आलोक कुमार ने कहा है कि वाराणसी के ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हुआ है, बहुत आनंद का समाचार है। दोनों पक्षों की और उनके वकीलों की उपस्थिति में उसे प्राप्त किया गया है। इसलिए वो स्थान जहां शिवलिंग है, वो मंदिर है, अब भी है और 1947 में भी था। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी सर्वे पर बोले UP के डिप्टी CM- सत्य को कितना भी छुपा लीजिये, सामने आ ही जाता है

आपको बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक चले सर्वे का काम खत्म हो गया है। तीसरे दिन सर्वे टीम ने नंदी की मूर्ति के पास के कुएं की पड़ताल हुई। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन का दावा है कि कुएं के अंदर शिवलिंग मिला और वो कब्जे में लेने के लिए सिविल कोर्ट जा रहे हैं। हालांकि हिंदू पक्ष के दावे को मुस्लिम पक्ष ने खारिज कर दिया। वाराणसी में कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त एडवोकेट विशाल सिंह ने कहा कि हम जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने का प्रयास करेंगे। निर्बाध तरीके से कराया गया सर्वे।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई