फिरोज़ाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल, भतीजे अक्षय को देंगे चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

इटावा (उप्र)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को यहां कहा कि वह जनता की मांग पर लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद से लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद केंद्र में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना कोई दल सरकार नहीं बना सकेगा। 

 

शिवपाल ने स्थानीय धनुआंखेड़ा इण्टर कालेज में गणतंत्र दिवस पर एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में लाखों लोगों के बीच हमने कहा था कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, न पद, न मंत्री, केवल सम्मान चाहिए। लेकिन षड्यंत्र कर उन्हें अलग किया गया। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें धोखा दिया गया और मजबूरी में उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाना पडी।

 

यह भी पढ़ें: चॉकलेटी चेहरों के बूते लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस: कैलाश विजयवर्गीय

 

शिवपाल ने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि बसपा ने सपा को झटका देकर तीन बार भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को ‘‘गुण्डा’’, सपा को गुण्डों की पार्टीं तथा उन्हें दुराचारी बताने वाले दल के साथ गठबंधन पिता और चाचा का साफ अपमान है।

 

प्रमुख खबरें

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला

मयंक यादव का साथ नहीं छोड़ रही बुरी किस्मत! टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट कटने से पहले ही बिगड़ गया खेल