मध्य प्रदेश में शराबबंदी के विरोध में शिवराज सरकार की मंत्री, कहा शराबबंदी वाले राज्यों में अराजकता

By दिनेश शुक्ल | Feb 12, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर जारी राजनीति के बीच शिवराज सरकार में पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म विभाग  की मंत्री उषा ठाकुर का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर का कहना है कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां ज्यादा अपराध और अराजकता फैली है।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर भी आए सामने, किन्नर गुरु ने दिया मंदिर निर्माण के लिए दान

वही इस बीच कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने दावा किया कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां अपराध, अवैध शराब की ब्रिकी और अराजकता ज्यादा है। यकीन न हो तो उनके आंकड़े उठाकर देख लीजिए। इसलिए शराबबंदी से ज्यादा जरूरी लोगों को जागरूक करना है। मंत्री ने कहा कि शराबबंदी की चर्चा गली चौराहे पर नहीं कैबिनेट में होनी चाहिए। शराब न केवल आदमी पीता है, बल्कि उसके दुष्परिणाम उसके परिवार को झेलने पड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट