कोरोना संक्रमण से बेसहारा हुए बच्चों व परिवारों की चिंता करेगी शिवराज सरकार, देगी 5 हजार प्रतिमाह पेंशन

By दिनेश शुक्ल | May 13, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना महामारी से अनेक परिवारों में कोई भी कमाने वाला और पालन-पोषण करने वाला सदस्य जीवित नहीं बचा है। ऐसे परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है। बच्चों के पिता एवं अभिभावक और बुजुर्गों के बुढ़ापे की लाठी उनके युवा बेटे तथा परिवार के कमाने वाले सदस्य अब इस दुनिया में नहीं है। जीविकोपार्जन का सहारा छिन चुके ऐसे परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा पाँच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें: बढ़ी हुई खाद की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, किसान हित में मुख्यमंत्री निवास पर धरना देने की कही बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के परिवार और अनाथ हुए परिवार का कोई सदस्य यदि काम-धंधा करना चाहता है तो उसको प्रदेश सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे दु:खी परिवार जिनका कोई सहारा नहीं है उनका सहारा प्रदेश की सरकार है। अनाथ बच्चे हमारे प्रदेश के बच्चे हैं। इनकी देखभाल प्रदेश करेगा, प्रदेश सरकार करेगी। राज्य सरकार किसी भी बच्चे को बेसहारा नहीं छोड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भरपूर सहयोग देने का दिया आश्वासन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने कई परिवारों को तोड़ कर रख दिया है। अनेक बच्चों के सिर से उनके माता-पिता, अभिभावक और उनका पालन-पोषण करने वाले परिवार जनों का साया छिन गया है। बच्चों के जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू